✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटानगर स्टेशन के बाहर CNG ऑटो में दो धमाके, चिंगारी से उठी आग ने बढ़ाई दहशत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:24:42 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सोमवार की सुबह टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन के मुख्य गेट के पास खड़ी एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर बाद दो तेज धमाके हुए. विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में भय फैल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक पवन राय, जो कीताडीह का रहने वाला है, यात्रियों को स्टेशन पर उतारने पहुंचा ही था कि लोगों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देख उसे तुरंत सावधान किया. चेतावनी मिलते ही चालक और यात्री ऑटो से नीचे उतर गए. इसके तुरंत बाद ऑटो से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में वह आग की चपेट में आ गई.

सीएनजी सिलेंडर गर्म होने पर दो बार जोरदार धमाके हुए. हालांकि समय रहते सभी लोग दूर हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन के बाहर यातायात भी बाधित हो गया.

घटना की सूचना पर पीसीआर वैन, RPF, GRP और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन दल ने आग पर नियंत्रण पा लिया. पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल शॉर्ट सर्किट या गैस लीक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jharkhandjharkhand latest newsjharkhand big newsjamshedpur newsjamshedpur latest newsTwo explosions in a CNG autoTwo explosions in a CNG auto in jamshedpurCNG auto blastauto blast

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.