✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामनवमी से दो दिन पहले रांची में बदल जाएगी ट्रैफ़िक व्यवस्था, पहले ही जान ले नहीं तो होगी परेशानी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 12:17:10 PM

रांची (RANCHI): राजधानी में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनज़र प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. भीड़ और शोभायात्राओं को देखते हुए 26 मार्च की शाम से 28 मार्च की रात तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है.

26 मार्च: झांकियों के कारण ट्रैफिक डायवर्जन

26 मार्च को विभिन्न अखाड़ों की झांकियों के चलते शाम से ही ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. वहीं छोटे मालवाहक वाहनों के लिए शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक रोक लागू रहेगी.

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक और सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो और नगर निगम की बसों का परिचालन भी बंद रहेगा.

27 मार्च: मुख्य शोभायात्रा के दिन सख्ती

रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा 27 मार्च को निकलेगी. इस दिन दोपहर से देर रात तक मेन रोड पूरी तरह बंद रहेगा.

भारी वाहन: सुबह 8 बजे से 28 मार्च सुबह 4 बजे तक नो-एंट्री

ऑटो-टोटो: दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक बंद

दोपहर 1 बजे से कई प्रमुख पॉइंट्स सील कर दिए जाएंगे. एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक, शहीद चौक, जाकिर हुसैन पार्क, अल्बर्ट एक्का चौक और राजेंद्र चौक जैसे इलाकों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. मेन रोड से जुड़ी गलियां भी बंद रहेंगी.

28 मार्च: दुर्गा विसर्जन के दौरान भी पाबंदी

28 मार्च को चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. जरूरत के अनुसार पुलिस रूट डायवर्ट करेगी.

प्रशासन ने लंबी दूरी के वाहनों को रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे भीड़भाड़ से बचें और तय रूट का पालन करें. इमरजेंसी सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष रूप से तैनात रहेगी.

Tags:ranchiranchi updatetraffic routes divertedRam Navami processionRam Navami procession in ranchitraffic routes diverted in ranchitraffic routes changed in ranchilatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.