✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की धार्मिक संस्थान का दो दिवसीय सम्मेलन, हिन्दू राष्ट्र बनाने पर होगी चर्चा 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:43:52 AM

देवघर(DEOGHAR): गोवर्धन पीठ पूरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की धार्मिक संस्थान आदित्य वाहिनी द्वारा इन दिनों देश भर में हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कल से बाबानगरी देवघर में भी यह सम्मेलन आयोजित की जाएगी .दो दिवसीय इस सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों के प्रतिनिधि के अलावा देश के कई राज्यों के लोग शिरकत करेंगे.दो दिवसीय इस आयोजन में हिन्दू राष्ट्र बनाने औऱ पूरी पीठ के शंकराचार्य के उद्देश्यों पर चर्चाएं की जाएगी.चार सत्रों में आयोजित होने वाली इस सम्मेलन की जानकारी आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र झा औऱ झारखंड अध्यक्ष कार्तिक नाथ ठाकुर ने दी.
आगामी 11 माह में भारत बन जायेगा हिन्दू राष्ट्र
आदित्य वाहिनी संस्थान के अभियान के बारे में बताते हुए इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कुछ साल पहले ही घोषणा की थी कि इस साल भारत हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा.इसको लेकर आदित्य वाहिनी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया किन हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए शंकराचार्य के साथ विश्व के 70 से 80 देश के लोग इनके साथ वेबनार के साथ जुड़े हुए हैं.राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया है कि आगामी 11 माह में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाता है तो इसके 1 साल बाद दुनिया के 15 देश भी अपने आप को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देंगे.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्र की परंपरा के अनुसार नही हुआ-राष्ट्रीय अध्यक्ष
22 जनवरी को अयोध्या में रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा हुई.इसमें शंकराचार्य की दूरी पर बोलते हुए आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा ने बताया कि जो राम को मानते है वो शास्त्र को मानते हैं.इन्होंने कहा कि रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रीय परंपरा के अनुसार नही हुआ.उत्तम.मास नही रहने के कारण सनातन धर्म के सर्वोच्च गुरु आदिगुरु शंकराचार्य जी ने अपने मर्यादा का ध्यान रखते हुए नही गए.
झारखंड के सभी गणमान्य को दिया गया है निमंत्रण
देवघर में आयोजित होने वाला दो दिवसीय हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन में शिरकत करने के लिए झारखंड के सभी गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रित किया गया है.संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कार्तिकनाथ ठाकुर ने बताया कि भारत हिन्दू राष्ट्र बने सनातन धर्म की रक्षा हो इसके लिए झारखंड के सभी राजनीतिक दलों के उच्च  अधिकारी,सामाजिक संगठनों के अधिकारी, संस्थान, मठ, आश्रम, संगठन इत्यादि को निमंत्रण देकर इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया है.कार्तिकनाथ ठाकुर ने बताया कि यह सम्मेलन 4 सत्रों में आयोजित किया जाएगा.जसमे हिन्दू राष्ट्र निर्माण और शंकराचार्य के उद्देश्यों की चर्चाएं की जाएगी. जो बातें सामने आएगी उसे और लोगो को प्रेरित किया जाएगा.समापन के दिन विराट हिन्दू शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी.
रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा  

Tags:Shankar acharyaRam lallaJharkhandDeogharDeoghar NewsDeoghar UodateDeoghar ka news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.