✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ब्रेकिंग: सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में CRPF कोबरा बटालियन के दो जवान घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 21, 2026, 6:15:11 PM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए. शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट से यह घटना हुई. पुलिस कि सर्चिग अभियान के दौरान छोटा नागरा थाना क्षेत्र के चडरी डेरा गांव के पास में आईईडी की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हुए. घायल जवानों को जंगल से निकाल उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल पहुंचाया गया.

सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त बड़ा अभियान

भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था. पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि विस्फोट उस वक्त हुआ, जब सुरक्षा बल के जवान जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे. इसमें एक जवान गंभीर है.

घायल जवानों को रांची ले जाने की तैयारी

कोबरा बटालियन 209 के घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है.सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है. सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है.

नक्सलियों के खिलाफ जारी है सुरक्षा बलों का अभियान

घटना ऐसे समय हुई है, जब सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं. हाल ही में सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएं मिली है. दूसरी तरफ, नक्सलियों ने जगह-जगह आईईडी बिछा रखे हैं, ताकि उनकी तलाश में आने वाले सुरक्षा बल के जवान उसकी चपेट में आ जायें. तमाम सतर्कता के बावजूद सारंडा में आईईडी विस्फोट की घटनाएं हो रहीं हैं.

प्रशासन की ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में ज्यादा अंदर तक न जायें.अगर वे जाते हैं, तो सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा  

Tags:JHARKHANDIED BLASTIED BLAST CHAIBASACHAIBASA NEWSNAXAL OPERATIONJHARKHANDCHOTA NAGAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.