✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे थे दो अपराधी, धराए, हथियार भी जब्त

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:27:29 PM

चतरा (CHATRA) : चतरा में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे दो अपराधकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. इनके पास से पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा और भराठी बंदूक बरामद किया. अपराधियों की गिरफ्तारी कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड्डा गांव स्थित एकता टोला से की गई.

पूछताछ के दौरान मिली कई अहम जानकारी

जानकारी के अनुसार एसपी राकेश रंजन को अपराधियों की योजना के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद कार्रवाई के लिए सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठण किया गया. और कार्रवाई करते हुए लोडेड देशी कट्टा और भराठी बंदुक के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया. वहीं मामले के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड्डा गांव स्थित एकता टोला में दो अपराधी अपने घरों में हथियार छुपाकर बड़ी घटना की अंजाम देने की जुगत में जुटे है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ था. अभियान के दौरान ही गांव के जितेंद्र गंझू के घर से एक देशी कट्टा और विदेशी गंझू के घर से एक देशी भराठी बंदूक बरामद किया गया. साथ ही मौके से दोनों आरोपियों को भी दबोचा गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने कई आम जानकारी पुलिस को दी है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट: संतोश कुमार सिंह, चतरा

Tags:Two criminals were trying to execute a criminal incident in chatrachatra policechatra newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.