✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेकाबू घोड़े की चपेट में आईं दो मासूम, एक की मौत, दूसरी गंभीर, जानिए कहाँ का है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 10:53:46 AM

गढ़वा (GARHWA): जिले के मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव स्थित केबी ईंट भट्ठा परिसर में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. ईंट ढुलाई के दौरान बेकाबू हुए घोड़े ने दो मासूम बच्चियों को कुचल दिया. इस घटना में एक वर्षीय काव्य कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय आरती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसे में आरती की एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है.

जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची काव्य के पिता सतीश कुमार केवट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के गोवाडीह गांव के निवासी हैं. वहीं घायल आरती के पिता अघनू केवट हरदी गांव, बिलासपुर के रहने वाले हैं. दोनों परिवार केबी ईंट भट्ठा में मजदूरी कर ईंट निर्माण का कार्य करते हैं.

बताया जा रहा है कि घटना के समय भट्ठा परिसर में इक्का-घोड़े के माध्यम से कच्ची ईंटों की ढुलाई की जा रही थी. इसी दौरान घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया और पास में मौजूद दोनों बच्चियों को रौंद दिया. हादसे के वक्त दोनों बच्चियों के माता-पिता काम में व्यस्त थे और उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने काव्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आरती को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है. पीड़ित परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. देर रात खनन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी रही.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:Garhwagarhwa newsgarhwa latest mewsaccidentacacident newslatest newsnews updateaacident updategarhwa updateaccident in garhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.