✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : जमुआ के ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चो की मौत, शवों की पहचान नहीं

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:00:56 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): जिले के जमुआ थाना इलाके के ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चों के मौत होने की बात सामने आई है. दोनों बच्चों की उम्र दस से बारह के बीच बताया जा रहा है. हालांकि डैम की गहराई अधिक होने के कारण अभी तक दोनों के शव बाहर नहीं निकाला जा सका है. लेकिन करीब दो घंटे से दोनों के शव डैम के भीतर होने की बात सामने आई है.

गोताखोरों ने निकाला शव

वहीं, जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है. इस बीच गिरिडीह जिला मुख्यालय के खंडोली डैम से गोताखोरों की टीम को ओरादी डैम रवाना कर दिया गया है. अब गोताखोरों की टीम द्वारा ही दोनों के शव बरामद होने की बात कही जा रही है.

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं

मिली जानकारी के अनुसार जमुआ बाजार चौक के चार नाबालिग बच्चे किसी को बताए बगैर ओराड़ी डैम नहाने चले गए थे. इसमें दो बच्चे तो बाहर निकल कर घर भी चले गए थे. जबकि दो और बच्चे गहराई में जाने के क्रम में डूब गए, फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:गिरिडीह न्यूजgiridih newsjharkhand newsOradi Dam of Giridih Jamua

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.