✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में भाजपा के दो नेता लिख रहे हैं ED की कार्रवाई का स्क्रिप्ट: झामुमो

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:37:42 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच झामुमो ने एक बार फिर राज्यपाल से अपनी मंशा साफ करने को कहा है. साथ ही ED की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए झामुमो ने कहा कि भाजपा के दो नेता ईडी की कार्रवाई की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग अब स्वयं निर्णय लेने वाली संस्था नहीं रह गई. राज्यपाल की जो मंशा है उसे जल्द साफ कीजिए. हम किसी के धमकी से डरने वाले नही है. उन्होंने कहा कि जो साजिश चल रही थी वह अब सामने आ गयी.

बीजेपी को नहीं पच रहा आदिवासी मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो आदिवासी मुख्यमंत्री बना दिया लेकिन उन्हें इससे कितना नफ़रत है यह आज सामने आ गया. भाजपा आदिवासी मुख्यमंत्री को पचा नहीं पा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक का सबसे बड़ा बहुमत हेमन्त सोरेन को मिला है, इसे भाजपा पचा नहीं पा रही है. हम अब सड़क से सदन तक नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि अब भाजपा हमारी उसी ताकत को देखेगी, जो हमने चार दशक तक दिखाई है.

बीजेपी के खिलाफ चलाया जाएगा बड़ा आंदोलन

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के खिलाफ बड़ा आन्दोलन चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब लड़ाई आर पार की होगी. हम किसी से डरने वाले नहीं है. झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता में आक्रोश है. हम अब बड़े आंदोलन की तैयारी में लग गए हैं. अगर मुख्यमंत्री को समन भेजा गया है, तो विधि सलाहकार से सलाह कर आगे का निर्णय लेंगे.

झारखंड में दो भाजपा के नेता ED की कार्रवाई का स्क्रिप्ट लिख रहे हैं

उन्होंने कहा कि झारखंड में दो भाजपा के नेता ED की कार्रवाई का स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. ED एक संवैधानिक संस्था है लेकिन इसकी पूरी जानकारी बाबुलाल मरांडी और निशिकांत दुबे के पास कैसे पहुंच रही है.

Tags:jharkhandjharkhand newshemant sorenjh cmmininged raidedjharkhand latest newsranchiednoticenoticemining scamjharkhand khabarjmm newsjmmhemant soren cmjharkhand news todayjharkhand bihar newsjharkhand cm hemant sorenjharkhand hemant sorenhemant soren jharkhandjharkhand cmjharkhand today newsjharkhand news in hindihemant soren jharkhand newsnews18 bihar jharkhand live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.