✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू के जपला छतरपुर मुख्य पथ पर दो बाइकों में हुई टक्कर, एक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:21:31 AM

पलामू(PALAMU): पलामू जिले के जपला छतरपुर मुख्य पथ स्थित हुसैनाबाद थाना के ग़महर बिगहा गांव के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गयी. जिसमें एक बाइक सवार 37 वर्षीय शशि रंजन मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना शुक्रवार की रात की है. बताया जा रहा है कि शशि रंजन मेहता वनांचल हॉस्पिटल संचालक धर्मेंद्र मेहता के भाई हैं और वह खेल कर संढा गांव से जपला आ रहे थे. इस दौरान वे सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस घटना से गांव में होली का त्योहार मातम में तब्दील हो गया है. शशि रंजन मेहता के घर में कोहराम मचा हुआ है. 

वहीं, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शव के साथ सुबह से जपला छतरपुर मुख्य पथ को नहर मोड़ के समीप जाम कर दिया है. पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि आए दिन बाइक सवारों को तेज रफ्तार हाइवा, ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन रौंद कर फरार हो जाते हैं. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के सिवा कुछ नहीं करती. उन्होंने इस घटना में दोषी बाइक चालक पर कार्रवाई करने व मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है. 

जाम स्थल पर अंचल पदाधिकारी ने लोगों को आश्वाशन दिया कि उन्होंने जपला छतरपुर रोड में तीन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है. मानक के मुताबिक स्पीड ब्रेकर बनाया जायेगा. थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि दो बाईक की टक्कर की वजह से यह घटना घटी है. दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है. एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज मेदिनीनगर में कराया जा रहा है. उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी. वहीं, अधिकारियों के आश्वाशन के बाद जाम हटा लिया गया है. पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सकता है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूज़सड़क हादसाजपला छतरपुर मुख्य पथदो बाइकों में हुई टक्करसड़क जामवनांचल हॉस्पिटलJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsRoad AccidentJapla Chhatarpur Main RoadTwo Bikes CollidedRoad JamVananchal Hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.