✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: रिंकू पूरी हत्या मामले में दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और देशी कट्टा बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:57:28 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर में जमीन विवाद के कारण हुई थी रिंकू पूरी की गोलीमार कर हत्या. घटना इसी माह की 4 तारीख की है. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र से अभियुक्त रूपेश यादव और ऋषिरंजन यादव को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक देशी कट्टा बरामद किया है. 

पुलिस लगातार कर रही थी छापेमारी

जब कुण्डा थाना के बलिया चौकी के समीप रिंकू पूरी मौजूद था तो पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अपराधकर्मियों ने गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले में 4 नामजद को अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस द्वारा गठित टीम को जांच करने के क्रम में इस मामले को आपसी वर्चस्व और जमीन विवाद में हत्या होने की बात सामने आई. पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस हत्याकांड में संलिप्त 3 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. आज दोनों नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है. इन दोनों को भी न्यायीक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.