✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंगाल चुनाव में ट्विस्ट पर ट्विस्ट : ममता बनर्जी को चुनौती देने वाले हुमायूं कबीर को दूसरा  झटका!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 7:12:50 PM

धनबाद(DHANBAD): बंगाल चुनाव अब रोचक होता जा रहा है. लगातार चुनाव में ट्विस्ट आ रहे है. ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोले  हुमायूं कबीर को झटके पर झटका मिल रहा है. बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोले  हुमायूं कबीर को लगातार दूसरा झटका लगा है.  ओवैसी की पार्टी के झटके से अभी वह उबर भी नहीं पाए थे कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दे दिया है.  

हुमायूं कबीर की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी साथ छोड़ा 

जानकारी के अनुसार पीरजादा खोबायब अमीन ने शनिवार को पार्टी और स्टेट प्रेसिडेंट पद से त्यागपत्र दे दिया. बंगाल के राजनीतिक गलियारे  में हुमायूं कबीर के लिए यह बड़ा झटका कहा जा रहा है.  शुक्रवार को ओवैसी की पार्टी ने बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था.  अब संगठन के सबसे बड़े चेहरे ने इस्तीफा दे दिया है.  राजनीतिक गलियारों में हुमायूं कबीर के लिए इसे एक तगड़ा झटका माना जा रहा है. 

हुमायूं कबीर को शुक्रवार को लगा था पहला झटका

शुक्रवार को ही असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ चुनावी तालमेल खत्म करने की आधिकारिक घोषणा की थी. ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर और ओवैसी की पार्टी की जोड़ी शुक्रवार को  टूट गई थी . दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे, ओवैसी की पार्टी ने ट्वीट कर साफ कर दिया था  कि हुमायूं कबीर के साथ पार्टी ने नाता तोड़ लिया है और अब वह अकेले चुनाव लड़ेगी. सवाल उठ रहा है कि इसका फायदा किसको होगा? हुमायूं कबीर को तो पहले से ही भाजपा की बी टीम कहा जा रहा था, बंगाल के चुनाव में अब यह बड़ा "गेम चेंजर" हो सकता है. 

रिपोर्ट - धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBangalElectionHumayu KabirMamta BanerjeeBengal Election NewsHumayu Kabir NewsHumayu kabir updateAIMIM

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.