☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के तीन तालाबों पर खर्च होंगे बीस करोड़, नगर विकास विभाग ने दी सहमति

धनबाद के तीन तालाबों पर खर्च होंगे बीस करोड़, नगर विकास विभाग ने दी सहमति

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के तीन तालाब अब सुंदर दिखेंगे. 20 करोड़ की लागत से इन्हें सुंदर बनाया जाएगा .धनबाद नगर निगम के प्रस्ताव को   नगर विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है, लेकिन शर्त रख दी है कि रखरखाव का खर्च निगम को ही उठाना पड़ेगा. जिन तालाब को सुंदर बनाने की स्वीकृति मिली है ,उनमें बिग बाजार राजा तालाब ,रेलवे लोको टैंक और बरमसिया छठ तालाब शामिल है. सूत्रों के अनुसार 2 दिन पहले नगर विकास विभाग ने इसकी मंजूरी दी है. धनबाद नगर निगम ने कुल 8 तालाबों का प्रस्ताव दिया था लेकिन नगर विकास विभाग ने 3पर ही सहमति दी .प्रस्ताव के मुताबिक तालाब के चारों ओर मॉर्निंग वॉक के लिए ट्रैक बनाया जाएगा, तालाब के अंदर फाउंटेन लगाए जाएंगे, तालाब के चारों ओर खाली जमीन को पार्क का रूप दिया जाएगा. बच्चों के लिए झूले की भी व्यवस्था होगी. आपको बता दें कि धनबाद में रखरखाव के अभाव में बहुत सारी योजनाएं बेकार हो जाती है. धनबाद में कम से कम दो जगह पर फाउंटेन लगे ,कुछ दिनों तक चले लेकिन उसके बाद खराब हो गए फिर  मरम्मत नहीं हुई .धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर भी फाउंटेन लगा हुआ है लेकिन यह तभी चलता है जब रेलवे के बड़े अधिकारी निरीक्षण को आते हैं.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Published at:03 Sep 2022 08:52 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.