✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत, कई घायल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:13:16 AM

रांची (RANCHI): जिले के बुंडू के पास टाटा-रांची हाइवे में एक दर्दनाक घटना ने अंजाम लिया. यहां एक ट्रक ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें स्कूल वैन सवार 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. कई अन्य बच्चे घायल हो गए. घटना से आक्रोशित ग्रामिणों ने बच्चों के शव और किताब-कॉपी के साथ सड़क जाम कर दिया. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉटन के लिए अस्पलात भेजा.

ग्रामीणों में आक्रोश

बता दें कि सभी बच्चे भास्कर शिशु विद्या मंदिर के छात्र थे. जो छुट्टी के बाद वैन में सवार होकर अपने घर जा रहे थे. तभी अनियंत्रित एक ट्रक ने अचानक वन को टक्कर मार दी. जिसमें मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई, और कई अन्य घायल हो गए. वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रोड पर चारों मृतकों के शव को रखकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवा कर आगे की कार्रवाई शुरू की.

झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी। जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.