✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शराबी पति से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, नींद में रेत दिया गला, जानिए फिर आगे क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:39:36 PM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):-नशा एक ऐसी लत है, जो बर्बादी की डगर पर ही ले जाती है. इसका अंतिम परिणाम सिर्फ और सिर्फ बर्बादी और नुकसान ही है. एक भरापूरा परिवार इसके चक्कर में खत्म हो जाता है. लेकिन, कभी-कभी कोई इंसान इतना अजीज आ जाता है कि वो ऐसा खौफनाक कदम उठा लेता है कि कोई शायद ही इसके बारे में सोचने की हिमाकत कर सके. शराब की लत के चलते परेशान पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना इलाके के चेंगाडांगा गांव में टुंपा बीबी ने अपने पति की चाकू से गला रेतकर हत्या की कोशिश की. इसके चलते सजारुल शेख गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टुंबा बीबी की हत्या की कोशिश की खबर जब गांव वालों को लगी , तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया . खुद पति सजारुल ने पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी . गले में चाकू से रेतने से सजारुल शेख की हालत थोड़ा जख्मी हो गया है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दरअसल, सजारुल शेख इसी माह 13 सितंबर को चेन्नई से घर आया था. दोनों की छह साल पहले शादी हुई थी. बताया जा रहा है कि रात को भोजन करने के बाद वह सोने चला गया था. इस बीच नींद में सो रहे सजारुल की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश उसकी पत्नी टुंबा बीबी ने की. नींद की आगोश में सजारुल की जब अचानक उठकर जागा, तो देखा कि उसकी पत्नी के हाथ में चाकू है. वह अपनी वाइफ से उलझकर चाकू छुड़ाने लगा औऱ शोर मचाने लगा. इसकी आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और महिला को पकड़ लिया . इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

शराबी पति से तंग हो गयी बीवी

इस प्रकरण पर जब टुंपा से पूछा गया, तो उसने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि उसका पति रोज शराब पीककर मारा-पीटा करता था. रोज-रोज इस हरकत से वह अजीज आ गई थी. इससे अजीज आकर सजारुल को जान से मारने की योजना बनाई. फिलहाल, इस घटना के बाद पुलिस और आसपास के लोग भी बेहद हैरान है.

Tags:drunken husbandthroat in her sleepwife-upset-with-husband-slit-his-throatwife upset in pakurपाकुड़ शराबी पति से परेशान पत्नीपाकुड़ में परेशान पत्नीpakud wife crimepakur crime newspakur wife husband throtपाकुड़ में पत्नी ने पति का गला रेता

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.