☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घरेलू विवाद से परेशान युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

घरेलू विवाद से परेशान युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

लोहरदगा (LOHARDAGA): सदर थाना क्षेत्र के कुज्जी गांव के रहने वाले एक युवक ने अपनी जीवन रेखा खुद ही खत्म कर ली. उसने घरेलू विवाद से आहत होकर कीटनाशक खा लिया. तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सात बजे युवक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

कलेश से था परेशान

मृतक अमित उरांव महज 25 साल का था. वह घरेलू विवाद से परेशान था. जानकरी के अनुसार उसके घर में दिन-रात कलेश रहता था. ऐसे में उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का निर्णय लिया. देर रात खाना खाने के बाद उसने कीटनाशक का सेवन किया. कुछ ही समय में उसकी तबियत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे तड़पता देखा, तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत से परिवार में शोक है. फिलहाल पुलिस  पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

हैरान करेंगे ये आंकड़े

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड देश के 10 ऐसे राज्यों में शामिल है, जहां आत्महत्या की सबसे कम घटनाएं हुई हैं. आंकड़े से चता चला है कि झारखंड के लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है. एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार झारखंड में आत्महत्या की प्रवृत्ति में 25% की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, आत्महत्या से जुड़े मामलों में झारखंड का औसत राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे है. देशभर में जहां आत्महत्या से जुड़े मामलों का औसत 10.4 है .वहीं झारखंड में आत्महत्या के मामलों का औसत 4.4 है.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

 

 

 

Published at:09 Aug 2022 12:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.