✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

IAS अफसर की बढ़ी मुसीबतें, ACB ने दाखिल की चार्जशीट, IAS विनय चौबे और विनय सिंह पर लगा आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:39:47 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग जिले में हुए सेवायत भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. सैकड़ों पन्नों की इस चार्जशीट में ACB ने घोटाले में शामिल लोगों, उनके सहयोगियों और घटनाक्रम से जुड़े कई अहम सबूत कोर्ट के समक्ष पेश किए हैं. चार्जशीट में IAS विनय चौबे, उनके करीबी विनय सिंह समेत कई अन्य लोगों का नाम शामिल है. अब इस चार्जशीट पर कोर्ट जल्द ही संज्ञान ले सकता है.

ACB की जांच के अनुसार, यह मामला हजारीबाग की 2.75 एकड़ खासमहल भूमि से जुड़ा है, जिसे वर्ष 1948 में 30 साल के लिए एक ट्रस्ट ‘सेवायत’ को लीज पर दिया गया था. यह लीज 1978 में खत्म हो गई थी, और बाद में 2008 तक इसका नवीनीकरण किया गया. आरोप है कि 2008 से 2010 के बीच एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस भूमि को सरकारी भूमि घोषित कर 23 निजी लोगों को गलत तरीके से आवंटित कर दिया गया.

ACB की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस षड्यंत्र के केंद्र में तत्कालीन डीसी हजारीबाग विनय कुमार चौबे थे. उन पर आरोप है कि उन्होंने खासमहल पदाधिकारी के साथ मिलकर लीज आवेदन से “सेवायत” शब्द हटवाया ताकि जमीन को सरकारी दिखाकर उसका अवैध हस्तांतरण किया जा सके. इस मामले में ACB ने कांड संख्या 9/2025 के तहत विनय चौबे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Tags:ACBACB in actionIAS officer Vinay ChoubeyIAS vinay chaubeyvinay chaubey land scam casevinay singhkarobari vinay singhland scamland scam caseland scam case hazaribagh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.