☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदिवासी छात्र हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

आदिवासी छात्र हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, अभी भी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

दुमका (DUMKA):  विगत रविवार को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव के समीप एक आदिवासी छात्र की पीटपीट कर हत्या कर दी गई थी. छात्र आनंद लाल सोरेन का कसूर बस इतना था कि उसकी बाइक से एक पशु को धक्का लग गया था. परिजनों द्वारा 3 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. इस हत्या कांड को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त था. स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न संगठनों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जा रहा था. गत सोमवार और गुरुवार को लोगों ने दुमका भागलपुर मार्ग को घंटों जाम रखा था. जाम तोड़वाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद कल जाम समाप्त हुआ था.

यह भी पढ़े:

वूमेन एशियाई चैंपियनशिप :  जापान ने मलेशिया को किया 3-0 से परास्त

जाल बिछाकर पुलिस ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

जैसे-जैसे समय बीत रहा था पुलिस की बेचैनी बढ़ती जा रही थी. आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाया जिसमें एक आरोपी फस गया. शुक्रवार को कोर्ट रोड से पुलिस ने संतोष यादव नामक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आशंका थी कि पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है. आखिरकार वही हुआ. पुलिस ने कोर्ट रोड से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. पुलिस द्वारा रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गयी.

एक आरोपी अभी भी फरार

इस हत्याकांड का एक नामजद आरोपी मुकेश यादव ने बुधवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट. पंचम झा

Published at:27 Oct 2023 07:27 PM (IST)
Tags:jharkhand newsjharkhand trending newsjharkhand breakingbreaking news jharkhanddumka breaking newsdumka news updateTribal student's murder caseTribal student's murder casein dumkadumka murder casedumka casemurder case in dumkadumkadumka girl death casedumka ankita casedumka newsjharkhand dumka girl death casejharkhand dumka gir death caseheinous crime in dumkadumka rape caseankita dumka casedumka murderdumka latest newsjharkhand dumka murder casedumka districtdumka rape casesdumka crime newsdumka rape cases newsdumka news todaydumka ankita murder casedumka girl murder case update
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.