✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदिवासी छात्र संगठन ने फूंका विधायक डॉ इरफान अंसारी का पुतला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:20:13 PM

दुमका (DUMKA): झारखंड विधानसभा के अंदर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को टारगेट करते हुए जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने आदिवासी से संबंधित बयान दिया था. उसका विरोध सदन से दुमका तक देखने को मिला. आदिवासी छात्र संगठन की जिला इकाई ने गुरूवार को एसपी कॉलेज के सामने जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व छात्र नेता श्यामदेव हेंब्रम ने की.

इस मौके पर श्यामदेव हेंब्रम ने कहा कि जिस प्रकार से जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने विधानसभा में आदिवासियों के विरूद्ध अपशब्द कहा. उससे राज्य के सभी आदिवासियों में रोष उत्पन्न हो गया है. उन्होंने विधायक से पूछा कि क्या देश में आदिवासी समाज के लोगों को सर्वेच्च पद पर बैठने का अधिकार नहीं है?  वह अपने योग्यता के आधार पर उंचे पद पर बैठ नहीं सकते है? श्यामदेव ने कहा कि विधायक डॉ इरफान अंसारी जल्द से जल्द आदिवासी समाज से माफी मांगे नहीं तो पूरे राज्य में आदिवासी एक और हूल करेगी. पुतला दहन में राफेल मरांडी, दानिएल मुर्मू, सुरेश मुर्मू, सुभाष हेंब्रम, थॉमस मुर्मू, शिव सोरेन, सिंटु हांसदा, संजु हांसदा, विमल मुर्मू, परितोष मुर्मू, प्रेम कुमार हासंदा, विमल मरांडी, सुजीत सोरेन, दास सोरेन आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:Tribal student organization burnt the effigy of MLA Dr. Irfan AnsariJHARKHAND NEWSDUMKA NEWSTHE NEWS POST DUMKAJHARKHAND BREAKING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.