✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मृत छात्र के परिजनों से मिलने पहुंचे आदिवासी क्रांति सेना के सदस्य, दी श्रद्धांजलि   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:01:50 AM

दुमका(DUMKA): दुमका नगर थाना के न्यू बांधपाड़ा में 7 सितंबर को एक आदिवासी छात्र का शव बरगद के पेड़ से झूलता हुआ मिला था. सूचना मिलने पर आदिवासी क्रांति सेना के सदस्यों ने घटना स्थल पर जाकर मृत छात्र के परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली. मृत छात्र की बहन का आरोप है कि उनके भाई की किसी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए गमछा के सहारे पेड़ में टांग दिया है. क्योंकि जिस गमछा से उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया, वह घर का नहीं है.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

मृत आदिवासी छात्र की आत्मा की शांति के लिए आदिवासी क्रांति सेना के सदस्यों ने सिद्धो-कान्हू मुर्मू चौक (पोखरा चौक) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया. इसके साथ-साथ शासन और प्रशासन से इस घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की. साथ ही साथ आम लोगों से भी सावधान और सतर्क रहने की अपील की. जिससे इस प्रकार की घटना से बचा जा सके. कार्यक्रम में आदिवासी क्रांति सेना के सदस्य विशाल मरांडी, मुकेश आरडीएक्स टुडू, श्यामदेव हेम्ब्रम, राजीव बास्की, सीमांत हांसदा, प्रेम हांसदा, डॉ. सुशील मरांडी, सुभाष मुर्मू, सुमान किस्कू, सन्नी टुडू, लवकिशोर टुडू, अनमोल हेम्ब्रम, डेनिश हेम्ब्रम, जोसेफ़, मोहन आदि शामिल हुए.

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिनों से दुमका जैसे शांत क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन इस तरह की घटनाएं घटती जा रही है. जिससे छात्र-छात्रा के साथ-साथ उनके परिजन भी काफी डरे हुए हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

लगातार दुमका में घट रही ऐसी घटना

बताते चलें कि पिछले 18 दिनों में दुमका में 4 बड़ी घटना घटी है. पहली घटना 20 अगस्त को घटी. जिसमें ऑटो चालक द्वारा एक आदिवासी किशोरी की बेहरमी से मारकर पैर तोड़ दी गई. दूसरी घटना जरूवाडी की किशोरी के साथ घटी जो कि पूरे देश को झकझोर कर दिया. इसके पश्चात तीसरी घटना श्री अमड़ा में घटी, जहां एक आदिवासी किशोरी के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गयी और आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी से टांग दिया गया. इसी को लेकर 5 सितंबर को समस्त आदिवासी संगठन के द्वारा दुमका बंदी और चक्का जाम का आह्वान किया गया था जो की सफ़ल रहा था.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.