✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानव श्रृंखला बना आदिवासी मूलवासी संगठन ने किया सिरमटोली फ्लाईओवर का विरोध, सरकार से की रैंप हटाने की मांग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:52:26 AM

रांची(RANCHI): सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर आदिवासी मूलवासी संगठन के लोगों ने विरोध तेज कर दिया है. फ्लाईओवर के रैंप को हटाने के लिए शुक्रवार को आदिवासी संगठन के लोगों ने 10 किलोमीटर की दूरी में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया. आदिवासी संगठन के लोगों ने सरकार से फ्लाईओवर के रैंप को तुरंत सरना स्थल के पास से हटाने की मांग की है. कार्तिक उरांव चौक से लेकर विधानसभा तक सड़क के किनारे तख्ती व पोस्टर लेकर आदिवासी संगठन के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में विरोध जताते नजर आए.

इस दौरान मौजूद पाहन ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री के साथ भी बैठक की गई. लेकिन मामले को लेकर कोई पहल नहीं की गई. सरहुल का त्यौहार नजदीक है ऐसे में अगर सरकार उनकी बातों को नहीं मानती है तो आखिर में खुद से वह रैंप को तोड़ देंगे.

दरअसल, सिरमटोली सरना स्थल के सामने सिरमटोली फ्लाईओवर का रैंप बनाया जा रहा है. जिससे आदिवासी समुदाय में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि सरहुल नजदीक है ऐसे में सरना स्थल पर रैम्प बनने से सरहुल शोभा यात्रा में परेशानी हो सकती है.  

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटरांचीआदिवासी मूलवासी संगठनसिरमटोली फ्लाईओवरसिरमटोली सरना स्थलसिरमटोली फ्लाईओवर का विरोधसरहुलआदिवासी समुदायJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRanchiAdivasi Moolvasi SangathanSirmatoli FlyoverSirmatoli Sarna SthalOpposition to Sirmatoli FlyoverSarhulAdivasi community

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.