✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाइगर जयराम से दहशत में आदिवासी समाज ! रामगढ़ रैली के दौरान दिखा हैरान करने वाला नजारा, देखिए वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:46:22 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में एक बार फिर कुड़मी, कुर्मी और आदिवासी समुदाय आमने-सामने है. दोनों ओर से संगठन सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जता रहे हैं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कुड़मी/कुर्मी-आदिवासी आंदोलन अब आंदोलन न होकर राजनीतिक रूप ले चुका है. कुर्मी आंदोलन के बहाने डुमरी विधायक जयराम महतो झारखंड के कई आदिवासी नेताओं के निशाने पर आ गए है. आदिवासी संगठन विरोध प्रदर्शनों के ज़रिए जयराम के ख़िलाफ़ अपना गुस्सा ज़ाहिर कर चुके हैं. इसी बीच एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई जिससे राजनीतिक गलियारों में हलकान ला दिया है. जब झारखंड भर के आदिवासी रामगढ़ में कुर्मी को अनुसूचित जाति (एसटी) में शामिल करने के विरोध में इकट्ठा हुए तो एक तस्वीर सामने आई जिसमें एक बाघ को मारते हुए दिखाया गया था. तस्वीर सामने आने के बाद जेएलकेएम ने भी सवाल उठाए हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या टाइगर जयराम से आदिवासी समाज दहशत में आ गया है, जिसके कारण आदिवासी संगठनों को ऐसे कदम उठाने पड़ रहें हैं.

मामले को लेकर आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि आदिवासी जन्मजात आदिवासी होते हैं और कोई भी बनावटी आदिवासी नहीं हो सकता. आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि जो भी हमारे अधिकारों को छीनने की कोशिश करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.   

वहीं इस मुद्दे को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने कहा कि कुछ फ़र्ज़ी आदिवासी नेता कुर्मी आंदोलन के ज़रिए डुमरी विधायक को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में सुदेश महतो और अन्य दलों के विधायक समेत कई नेता शामिल थे, लेकिन आदिवासी संगठनों ने उनका विरोध नहीं किया. जिससे पता चलता है कि इसके लिए किसे ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है. सुशील मंडल ने कहा कि जेएमएम और आजसू जयराम महतो की लोकप्रियता से घबरा गए हैं और अब कुछ लोगों के ज़रिए उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से जयराम महतो मूलनिवासी आदिवासियों की आवाज़ बन रहे हैं, मूल आदिवासी आज भी जयराम के साथ हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों द्वारा प्रायोजित लोग इसका विरोध कर रहे हैं. विधायक के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं, जो ठीक नहीं है. वह इस मामले से गृह मंत्रालय को अवगत कराएंगे, क्योंकि यह सुरक्षा का मामला है.

 

Tags:When tribals targeted Jairam Mahatoan angry JLKM made a big revelation.jairam mahtomla jairam mahtojairam mahto newsjairam mahto jlkmjairam mahto casejairam mahto livetiger jairam mahtojairam mahto videojairam mahto viralviral jairam mahtojairam mahto todayjairam mahto housejairam mahto rallyjairam mahto eventjairam mahto goddajairam mahto bhasanjairam mahto statusjairam mahto latestjairam mahto speechjairam mahto ka gharjairam mahto shapathjairam mahto profilejairam mahto ke videojairam mahto protestjairam mahto welcomekudmi st andolankudami andolan newskudami andolan odishajharkhand kudami andolankudami andolan west bengalkudami aur st vivad andolankudmi andolankudami log ka andolan surukudmi andolan todaynarendra modi govt kudami andolankurmi andolankudmi andolan 2025kudmi andolan livekudmi andolan songst vs kudmi andolankudmi samaj andolankurmi andolan todaykudmi andolan historykudmi standolankudmi st aandolankudmi andolan live newsjharkhand andolan st kudami sort videoJharkhand newsjharkhand newsthenewspostlatest newsbreaking newsindia newsjairam mahto clipjairam mahto bhashandumri mla jairam mahtotiger jairam mahto newsjairam mahto jharkhandjairam mahto lallantopviral news jairam mahtojairam mahatotiger jairam mahto videojairam mahto viral videojairam mahto latest newstiger jairam mahto todaykudmi aandolankudmi aandolakudmi st andolanajsu on kudmi andolankudmi andolan effectkudmi andolan updatekudmi rail teka andolankudmi andivasi andolankudmi st andolan 2025jharkhand kudmi andolankudmi andolan jharkhandkudmi samaj st andolankudmi st rail teka andolan20 september kudmi andolansudesh mahto kudmi andolankudmi adiwasi rail teka andolankudmi samaj rail teka andolan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.