✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पटना- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन अब 12 जून को, निर्धारित हुआ सारा कार्यक्रम, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:27:20 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में छात्र संगठनों के द्वारा आहूत दो दिवसीय बंद के कारण 11 जून को पटना- रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन स्थगित कर दिया गया.रेलवे ने ही स्थगन का प्रस्ताव दिया था. छात्र संगठन नियोजन नीति की मांग को लेकर 11 और 12 जून को झारखंड बंद का आह्वान किए हुए हैं. अब इस नई ट्रेन का ट्रायल रन 12 जून को होगा.

रेल मंत्रालय ने कार्यक्रम को किया रिशेड्यूल 

वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के संबंध में रेल मंत्रालय ने कार्यक्रम को रिशेड्यूल किया है. पटना से यह नई ट्रेन सुबह 6.55 पर पटना जंक्शन से रवाना होगी.यह ट्रेन गया,कोडरमा, हजारीबाग, बरकाखाना, बीआईटी मेसरा होते हुए 1 बजे रांची जंक्शन पहुंचेगी. उसके बाद यह ट्रेन 2.20 पर रांची जंक्शन से उसी मार्ग से पटना वापस लौटेगी. वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे मंत्रालय ने पूरी तैयारी कर ली है. इसका शुभारंभ किस दिन होगा, यह अभी तय नहीं है. लेकिन जून माह में ही इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों  किया जाएगा. 6 कोच वाली नई ट्रेन में तमाम सुविधाएं उपलब्ध है. सेमी हाई स्पीड श्रेणी की ट्रेन सभी सुविधाओं से संपन्न है. इस ट्रेन में एक एग्जीक्यूटिव क्लास भी है. ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन में पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी के अलावे संबंधित रेल मंडल के अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ पायलट और लोको पायलट ही रहेंगे. पटना- रांची रेल रूट पर यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और गंतव्य तक मात्र 6 घंटे में पहुंच जाएगी.

Tags:Patna-Ranchi Vande Bharat ExpressVande Bharat ExpressTrial run of Patna-Ranchi Vande Bharat Express

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.