✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

समन को इग्नोर करने का ट्रेंड शुरू! आखिर क्यों ईडी दफ्तर आने से परहेज कर रहे विनोद सिंह 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:35:41 AM

रांची(RANCHI): 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में ईडी की जांच तेज है.दो दर्जन से अधिक लोगों को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. जिसमें साहिबगंज डीसी,CM के प्रेस सलाहकार समेत कई कारोबारी है. सबसे मज़े की बात है कि अब एक ट्रेंड शुरू हो गया कि पहले समन पर ईडी दफ्तर नहीं पहुंचना है. अब तक जितने भी लोगों को समन किया गया शायद ही कोई एक बार में हाजरी लगाने आया हो, शुरू हुई यह परंपरा को cm के करीबी विनोद सिंह ने भी निभाया है. 15 जनवरी यानी आज उन्हें हाजिर होने को कहा था. लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे है.

अगर बात 11 जनवरी की करे तो अवैध खनन से जुड़े मामले में साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव को तलब किया.उपायुक्त का इंतजार ईडी के अधिकारी करते रहे. लेकिन एक पत्र ईडी के पास पहुंचा डीसी साहब नहीं पहुंचे. यह पत्र कैबिनेट सचिव वंदना दादेल का था.जिसमें ईडी से सवाल पूछा कि किस मामले में पूछताछ के लिए बुला रहे है.अब इंतजार cm के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू का है. उनके हाजिर होने की तिथि 16 जनवरी है.लेकिन उम्मीद कम है कि वह भी ईडी दफ्तर पहुंचेंगे.

मालूम हो कि तीन जानवरी को अवैध खनन मामले में रांची,साहिबगंज, देवघर समेत अन्य 12 ठिकाने पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू,साहिबगंज DC, विनोद सिंह से जुड़े ठिकानों पर हुई थी.इस छापेमारी में कई दस्तावेज ईडी को हाथ लगे थे.जिसकी समीक्षा करने के बाद सभी को समन भेज कर पूछताछ के लिए तलब किया है.

 रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhand newsranchi newsed summonVinod SinghVinod Singh Director of Associatescm hemant

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.