✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में ट्रेजरी स्कैम:बोकारो के बाद हजारीबाग में पकड़ाया मामला,करोड़ों रुपये की अवैध निकासी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 7:28:55 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में अब एक नया घोटाला सामने आया है. बोकारो में 4.25 करोड़ के अवैध निकासी की जांच के बीच अब हजारीबाग में 15 करोड़ का मामला सामने आया है. जिसकी जांच शुरू की गई.ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में डीसी ने जांच कमिटी बनाई. जिसमें शुरुआत में ही 15 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ. इस मामले में दो पुलिस कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है. इस पूछताछ के बाद कई और भी चेहरे बेनकाब हो सकते है.

बता दे कि पहले बोकारो ट्रेजरी में एक साजिश के तहत 4.25 करोड़ रुपये का खेल हुआ. इस मामले में आरोपी एसपी कार्यालय के एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ में कई जानकारी निकली. कैसे रियार्ड दरोगा के नाम पर पैसे की निकासी की जा रही थी. साथ ही कई खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए. इस जांच के बीच ही अब हजारीबाग में 15 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला उजागर हुआ.

अवैध निकासी के मामले में डीसी ने अपर समाहर्ता के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई है. कमिटी इस पूरे घोटाले की जांच कर रही है. शुरुआत में दो पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया है. जिससे इस पूरे घोटाले के बारे में पूछताछ की जा रही है. इस पूछताछ में कई खुलासे होने की संभवना है. आखिर इस पूरे खेल के पीछे कौन है. कितना पावरफुल है जिसके इशारे पर ट्रेजरी से करोड़ों रुपये निकाल लिए गए और अधिकारियों को जानकारी तक नहीं लगी. पूरे मामले में जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.                          

Tags:Bokaro NewsHazaribag Treasury ScamHazaribag NewsHazarinag UpdateHazaribag breakingHazaribagTreasury scam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.