✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रेजरी घोटाला: एक्शन में सीआईडी,घोटाले में शामिल आरोपी पर कसने लगा शिकंजा,हजारीबाग से हुई एक और गिरफ़्तारी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 7:40:33 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के कई ट्रेजरी से हुए वेतन घोटाले की जांच में सीआईडी एक्शन में आ गई. बोकारो से लेकर हजारीबाग तक आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. घोटाले में शामिल आरोपियों के नाम अब सामने आने लगे. इसी कड़ी में हजारीबाग में सीआईडी ने सौरभ कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. सौरभ के खाते से 1.5 करोड़ रुपये भी फ्रिज किए गए है. साथ ही जांच की कडीओ को आगे जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

सीआईडी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हजारीबाग के लोहसिंगना थाना में दर्ज मुकदमे के आधार पर सीआईडी जांच शुरू कर कार्रवाई कर रही है. इस मामले में कांड संख्या 31/2026 के आधार पर अनुसंधान में कई खुलासे सामने आए है. जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है. इसी कड़ी में इस केस में अब सौरभ कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. जांच में पूर्व में इनके पास से 1.5 करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट और 18 लाख 86 हजार 467 रुपये को फ्रिज किया गया. अब इनकी गिरफ़्तारी हजारीबाग से की गई. जिसके बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेजा गया.

सीआईडी ने बताया कि अब तक इस केस में छह लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. सभी को न्यायिक हिरासत में  भेजा गया है. जिसमें सबसे पहले शंभू कुमार,काजल कुमारी,रजनीश कुमार,खुशबू सिंह,धीरेन्द्र सिंह और सौरभ सिंह को जेल भेजा गया है. फिलहाल इस मामले में जांच एजेंसी अपनी कार्रवाई कर रही है. साथ आने वाले दिनों में कई खुलासे होने की संभाना है.

बता दे कि बोकारो ट्रेजरी से 30 करोड़ रुपये से अधिक के वेतन मद में घोटाला किया गया है. यहां वेतन के पैसे को कई बार एक ही खाते में ट्रांसफर किया गया. जिसमें नियम की अनदेखी की गई है. इसके साथ ही हजारीबाग ट्रेजरी में भी कुछ ऐसा ही खेल हुआ. जिसमें 10 करोड़ तक के घोटाले का अनुमान लगाया गया है. जिसकी जांच अभी की जा रही है.                                  

Tags:Hazaribag NewsHazaribag UpdateJharkhandTreasuary ScamCid jharkhandJharkhandBokaro PoliceJharkhand NEwsRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.