✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने की समीक्षा बैठक, कहा हर गांव शहर के लिए बस सेवा शुरू करने की है योजना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:05:08 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखंड के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर के जिला उपायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिला के डीडीसी सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, सभी विभागों के साथ साथ परिवहन विभाग और कल्याण विभाग की समीक्षा की गई.

परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने डीसी कार्यालय में की समीक्षा बैठक

 मंत्री चम्पई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जल्द ही झारखंड के हर गांव शहर तक के लिए बस सेवा शुरू करने की राज्य सरकार की योजना है. जन कल्याणकारी योजनाओं को नवम्बर माह तक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुरू करेंगे, जो गरीबों के लिए कल्याणकारी साबित होगा.

 हर गांव शहर तक के लिए बस सेवा शुरू करने की है योजना-चम्पई सोरेन

मुख्यमंत्री की सोच है कि झारखंड के गरीबों तक राज्य सरकार की योजनाएं पहुंचे. इसी सोच के साथ राज्य सरकार काम कर रही है, ताकि एक भी गरीब नही बचे जिसे सरकारी योजना का लाभ नहीं मिले, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है जो आगे भी करती रहेगी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Transport MinisterChampai SorenJharkhandCm hemat sorenJmmJharkhand ministerHemant sorenSibu sorenJamshedpurReview meeting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.