✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़े स्तर पर अवर सचिव और उप सचिव रैंक के अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:07:46 PM

रांची(RANCHI ): राज्य सरकार ने मुख्यालय में पदस्थापित अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है. झारखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों का तबादला किया गया है.पिछले कुछ हफ्तों से इस तबादले की चर्चा हो रही थी.

जानिए कितने लोगों का हुआ तबादला और पदस्थापन

 झारखंड सरकार के मुख्यालय में पदस्थापित सचिवालय सेवा संवर्ग के अवर सचिव रैंक के 61 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. मोटे तौर पर लगभग सभी विभागों में तबादले किए गए हैं. सचिवालय सेवा संवर्ग के वरीय कोटि के अधिकारी उपसचिव रैंक के 13 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है.अवर सचिव और उप सचिव रैंक के अधिकारियों को तत्काल अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

जानिए दोनों अधिकारियों के संबंध में

सामान्य रूप से झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उप सचिव बनाया जाता है. वह भी जब ऐसे अधिकारी सीनियर हो जाते हैं तब. लेकिन लंबे समय से झारखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के लोगों को प्रोन्नति नहीं मिली थी. पिछले वर्षों में सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रोन्नति की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किए गए थे. उसके बाद इस संवर्ग के अधिकारियों को प्रोन्नति मिल पाई. सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों की प्रोन्नति संयुक्त सचिव स्तर तक में हो सकती है. उपसचिव रैंक के इन अधिकारियों ने सचिवालय सेवा से ही अपनी नौकरी शुरू की थी. पदानुक्रम में उपसचिव का पद अवर सचिव से सीनियर होता है.

Tags:JharkhandRanchitransfer and posting of Under SecretaryTransferDeputy Secretary rank officers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.