✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में जुटे एनसीसी के कैडेट, दस दिनों तक प्रशिक्षण लेंगे 700 जवान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:12:22 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में एनसीसी के जवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया. वैसे यह प्रशिक्षण शिविर 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें लगभग 700 एनसीसी के जवान शामिल हुए.

युवक और युवतियां दोनों होंगी शामिल

सीनियर और जूनियर ग्रुप के साथ युवक और युवतियों को भी इस कैंप में रखा गया है. हालांकि युवक और युवतियों का कैंप अलग-अलग है. लेकिन, प्रशिक्षण एक जगह दिया जा रहा है. वैसे प्रशिक्षण के दौरान इन एनसीसी के जवानों को देश-सेवा, देशभक्ति और कैसे मिलिट्री रूल को फॉलो करते हुए अपनी जिम्मेदारी को निभाना है, इस ट्रेनिंग में सिखाया जाएगा. उधर, एनसीसी के युवक और युवतियों को सेल्फ डिफेंस और आर्मी के रूल रेगुलेशन के साथ कैसे अपनी सुरक्षा करते हुए देश की सुरक्षा करना है. 10 दिन की ट्रेनिंग में परिपूर्ण किया जाएगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.