टीएनपी डेस्क(TNP DESK): महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश कर गया. जिसमें 22 वर्षीय महिला पायलट भी जख्मी हो गई. घटना सोमवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनी एयरक्राफ्ट टू सीटर था और इसकक इंदापुर के एक खेत में इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई. ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट Carver Aviation कंपनी का था, इसकी जानकारी खुद पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने दी. इस एयरक्राफ्ट को 22 वर्षीय भाविका राठोड़ उड़ा रही थीं. क्रेश लेंडिंग के कारण पायलट को भी थोड़ी चोट आई है, इलाज के लिए उन्हें नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, इस हादसे में एयरक्राफ्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. एयरक्राफ्ट को देकने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. वहीं, कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है.
