✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहले की तरह फिर लोहरदगा स्टेशन से शुरू हुआ ट्रेन परिचालन, पिलर मरम्मती का कार्य पूर्ण

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 1:46:42 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा रेलवे स्टेशन से ठीक एक किलोमीटर पहले कोयल नदी पर बने रेलवे पुल की पिलर संख्या 115 की मरम्मती पूर्ण कर ली गई। 4 जनवरी 2026 को पिलर में आई दरार के बाद राजधानी समेत तमाम ट्रेने रद्द कर दी गई थी और तेजी के साथ दरार पड़े ब्रिज के स्थान पर नया पिलर बनाने का कार्य करने का निर्देश रेलवे के द्वारा जारी किया गया था. पिलर निर्माण और मरम्मती का कार्य 27 मार्च को पूर्ण होने के बाद रेलवे के द्वारा पहला टावर कार और उसके पश्चात लाइट इंजन के माध्यम से सफल रेलवे लाइन पर परिचालन किया गया. जिसके बाद आज 28 मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन पूर्व के अनुसार जारी कर दिया गया है.

ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार होगी

 अब राजधानी समेत सभी ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार होगी.ट्रेन के परिचालन के पहले दिन यात्रा करने आए यात्रियों में खुशी देखी गई. इनका कहना है कि पैसा और समय दोनों की बचत अब होगी.सफर के साथ साथ व्यवसाय में भी गति आएगी.

पढ़े डीआरएम ने क्या कहा

 रांची डीआरएम करूणा निधि सिंह ने स्वयं रांची से टोरी तक पड़ने वाली सभी स्टेशन का तक निरिक्षण किया. साथ ही कोयल नदी पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.डीआरएम ने कहा कि धीरे धीरे बाकि मरम्मती के कार्यो को पुरा किया जाएगा. अब पूर्व की भांति सभी ट्रेने लोहरदगा स्टेशन से होकर गुजरेगी.

रिपोर्ट-गौतम लेनिन

Tags:Lohardga stationLohardaga station newsTrending newsTrain operations resumed from Lohardaga stationViral newsJharkhand newsJharkhand news todayLohardagaLohardaga news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.