✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चालक को आई झपका, सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई ट्रेलर, मौके पर चालक की मौ'त

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:03:34 AM

सिमडेगा (SIMDEGA): सदर थाना क्षेत्र के सरईपानी अरानी के पास सोमवार की सुबह वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. यहां एक ट्रेलर अचानक पेड़ से जा टकराई. इससे ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूचना पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ट्रेलर में फंसे चालक को किसी तरह निकाला और उसे सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें:

खेत में खेलने गए दो बच्चों की कुएं में गिरने से मौ'त, गांव में मातम

चालक को आ गई थी नींद

जानकारी के अनुसार घायल चालक का नाम हीरा सिंह है. जो जमशेदपुर के तुलडूंगरी गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला था. वह ट्रेलर को जमशेदपुर से राउरकेला की ओर ले जा रहा था. आशंका है कि इसी दौरान चालक को झपकी लगने से ट्रेलर अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. इससे ट्रेलर एनएच सड़क से नीचे उतर गई. और खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पुलिस ने चालक की मौत की सूचना उसके परिजन की दी. इधर थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन के दुर्घटना से बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद वाहन में भी करंट आ गया था. सूचना मिलते ही लाइन कटवा दिया गया. आगे की कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि ट्रेलर में अन्य कोई भी मौजूद नहीं था. चालक अकेले ही खाली ट्रेलर को लेकर जा रहा था.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.