✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक अनियंत्रित होने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:19:46 PM

सरायकेला(SERAIKELA):सरायकेला में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमे एक युवक की मौत हो गई, तो वहीं दो गंभीर रुप से घायल है.ये पूरी घटना कपाली ओपी अंतर्गत पॉलिथीन मैदान के समीप की है, जहां बाईक का संतुलन बिगड़ने से एक युवक की जान चली गई, तो वहीं दो की हालत नाजुक है. 

बाईक अनियंत्रित होने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

 घटना की मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे, इसी दौरान पॉलिथीन मैदान के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक घर से टकरा गई.हादसा  इतना भीषण था कि इलाज के दौरान अस्पताल में एक ही मौत हो गई, तो वहीं दो की हालत खराब है. 

बाईक तेज रफ्तार होने की वजह से हुई दुर्घटना 

बताया जा रहा है कि स्पीड ज्यादा होने की वजह से यह घटना घटी है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को आनन- फानन में ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया है. इनमें से एक की इलाज के क्रम में मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों की पहचान नहीं हो पाई है. वही मोटरसाइकिल का नंबर JH05DH- 1528 है. कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद बशीर खान ने बताया कि यह घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल   

Tags:road accidentroad accident in jharkhandroad accident in saraikelaroad accident news saraikelaroad accident news jharkhandaccidentaccident in jharkhandaccident news saraikelaaccident news jharkhandjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaysaraikelasaraikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.