✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा! दो बाइक की सीधी टक्कर में नाबालिग ने मौके पर तोड़ा दम, दो गंभीर रुप से घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:07:32 PM

सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई। बता दें कि सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग पर खरसावां थाना क्षेत्र के आकर्षणी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान शंभू कुम्हार (16 वर्ष ) के रुप में की ग है. वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा

घायल हीरालाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि घायल और मृतक दोनों ही खरसावां थाना क्षेत्र के कुम्हार रीडिंग गांव के रहने वाले हैं. दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच 

बता दें कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर सवार 30 वर्षीय मझलू रूहिदास भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. मझलू रुहिदास खरसावां थाना क्षेत्र के बाबू रीडिंग गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार वे दुगनी में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।. शाम को काम के बाद वे घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:road accidentroad accident jharkhandroad accident in saraikelaroad accident news saraikelaone tineger died in road accident saraikelaone tineger died in road accidentjharkhandjharkhand newsjharkhnad news todaysaraikelasaraikela newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.