✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के साकची में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर-टेंपो की टक्कर में एक की मौत, एक की हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 20, 2026, 10:18:52 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.जहां हाथी घोड़ा मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.जानकारी के अनुसार, सड़क के बीचों-बीच खराब होकर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी.

एक की हालत गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:accident in jamshedpurroad accident in jamshedpuraccident in jamshedpur marine drivejamshedpur accidentaccident in jamshepdurjamshedpur news accidentjamshedpur accident newsjamshedpur road accidentjamshedpur mela accidentmela accident jamshedpurjamshedpur highway accidentjhula accident jamshedpurjamshedpur car accident aaj takjamshedpur car accident newsjamshedpur road accident newsjamshedpur tempo accident newssakchi accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.