✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की शादी से लौट रहे भाई की मौके पर मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 10:49:42 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के राजमहल में उस समय खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब बहन की शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है.युवक राजमहल थाना क्षेत्र स्थित बर्मन कॉलोनी निवासी था.

7 मई को उसकी बहन का विवाह संपन्न हुआ था

जानकारी के अनुसार मृतक दीपक राजवंशी अपनी बहन की शादी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर गया हुआ था.बीते 7 मई को उसकी बहन का विवाह संपन्न हुआ था शादी के बाद 10 मई को आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल होने के बाद दीपक अपने दोस्तों और परिजनों के साथ स्कॉर्पियो से वापस राजमहल लौट रहा था.इसी दौरान रविवार देर रात मालदा जिले के गाजोल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक-स्कॉर्पियो चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था,तभी वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया.दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दीपक राजवंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वहीं हादसे में चालक जोय बर्मन समेत गणेश बर्मन, शक्ति बर्मन और अमित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ की हालत नाजुक देखते हुए कोलकाता रेफर किया गया है.

बहन की विदाई के तीन दिन बाद भाई की मौत

दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.बहन की शादी की खुशियां अभी घर से गई भी नहीं थीं कि यह हादसा पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूट पड़ा.जिस भाई ने कुछ दिन पहले अपनी बहन को विदा किया था,उसी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.सोमवार को मृतक के परिजन और मित्र शव को पश्चिम बंगाल से राज महल लाने के लिए रवाना हो गए.घटना के बाद पूरे बर्मन कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है और लोगों की आंखें नम है.

रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो

Tags:SahibganjRajmahalRoad AccidentJharkhand NewsBreaking NewsWeddingTragedyAccident NewsRoad CrashSad News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.