पलामू(PALAMU): जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता के पुत्र की मौत हो गई. पड़वा थाना क्षेत्र में बुलेट सवार युवक को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे घायल अवस्था में तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया.पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया. साथ ही आगे की जांच में जुटी है.
बता दे कि पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव के समीप शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई. युवक की पहचान भाजपा नेता ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश कुमार पांडे के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि आकाश बुलेट से पड़वा जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल आकाश को पुलिस की मदद से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना की सूचना मिलते ही मेदीनिराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और परिजनों को संतवाना दी है. मृतक आकाश की शादी पिछले साल 2025 में हुई थी. वह सुबह किसी काम से पड़वा जा रहे थे तभी दुर्घटना के शिकार हो गए. और जान चली गई. वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल है. फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. और पूरे मामले की तफतीश में जुट गई है.