✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 1:46:50 PM

गढ़वा(GARHWA): जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दम्पत्ति की मौत हो गई. जिससे इलाके में चीत्कार मच गया. रंका थाना के खुथुवा मोड़ पर बाइक और बोलेरो की टक्कर हुई. जिसमें बाइक सवार दम्पत्ति की मौके पर ही जान चली गई. घटना की सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद बोलेरो भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.       

बता दे कि गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के खुथुवा मोड़ पर बोलेरो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.  घटना मे बाइक पर सवार दम्पति की घटनास्थल पर जान चली गई. घटना गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र NHE- 343 झारखंड-छत्तीसगढ़ मार्ग के खुथुआ मोड़ की है.  मृतक दम्पति की पहचान रंका थाना क्षेत्र के चूतरु गांव निवासी 35 वर्षीय लोटन मांझी एवं 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है.  

दोनों पति-पत्नी पास के ही भौरी गाँव से होकर गुजरी कनहर नदी से मछली मारकर वापस घर की ओर आ रहे थे की सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को अपने चपेट मे ले लिया.  घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगो की भीड़ इक्कठी हो गई इस बीच बोलेरो गाड़ी धक्का मारकर भागने की फ़िराक़ मे था लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रंका थाने की पुलिस को दी जिसके बाद पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस की टीम ने भाग रहे बोलेरो को पकड़ लिया.

 वंही घटना स्थल से दम्पति के शव को कब्जे मे लेते हुए अंत्यपरिक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी देते हुए परिजन एवं चौकीदार ने कहा की बोलेरो वाला मारकर भाग गया जिसमे दोनों की मौत हो गई ये दोनों मछली मारकर वापस घर आ रहे थे फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है.

रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कुमार  

 

 

Tags:JharkhandGarhwa NewsRanka More AccedentRanka NewsGarhwa UpdateGarhwa News BreakingRanka More NewsJharkhand UpdateThe News Post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.