धनबाद(DHANBAD):धनबाद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां 75 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान राजगंज थाना क्षेत्र के धवाचिता निवासी 75 वर्षीय धनेश्वर महतो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, धनेश्वर महतो सुबह अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रायगंज स्थित इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि धनेश्वर महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया.
मामले की जांच कर रही है पुलिस
सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल, धनबाद भेज दिया.पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है.परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस और ग्रामीणों द्वारा दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सुबह घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी उन्होंने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो पिता के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.उधर, पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार