✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : ट्रैन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:57:57 PM

रांची(RANCHI):  सरायकेला जिला में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से  चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.घटना गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास की है. एक साथ चार लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे उन्हें अंदाज नहीं था कि ट्रेन आरही है.कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था .घटना की जानकारी मिलने के बाद RPF मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है.

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए. जिससे सभी की मौके पर मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी. इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चार लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे कट कर उनकी मौत हो गई.

सभी शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हैं, घटना की जानकारी टाटानगर आरपीएफ को मिली है.जिसके बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटा कर अस्पताल भेजने में लगी है. फिलहाल रेलवे द्वारा पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास घटित हुई है, जहां डाउन रेलवे लाइन पर 3 एवं अप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा मिला हैं, गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस द्वारा अन्य शव की खोजबीन जारी है.

Tags:Gamhariya railway stationSaraykelaJamshedpurTata railwayChaar logo ki.moutTrain se kat kar chaar ki.moutGamharaiya accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.