✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी-सिमडेगा रोड पर दर्दनाक हादसा : टैंकर से बोलेरो की टक्कर में दो की जान गई, पांच घायल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:37:43 PM

खूंटी (KHUNTI): खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें खूंटी जिले के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी युवक सिमडेगा में आयोजित राम रेखा धाम मेले से वापस लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला बाजार के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी में सवार सभी युवक खूंटी जिले के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी के रूप में हुई है. जबकि प्रभाष कुमार, अमित महतो (रेवा गांव), चंद्रू राम (रेवा गांव), सुनील कुमार (जुरदाग) और रंजीत महतो (बांदे गांव) गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो गाड़ी प्रभाष कुमार चला रहा था. जैसे ही वाहन पोकला बाजार के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक टैंकर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. करीब दो घंटे की मेहनत के बाद बोलेरो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.

कामडारा थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में गाड़ी की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है.

Tags:jharkhand newsKhunti-Simdega roadTragic accident on Khunti-Simdega roadaccidentaccident newsaltest accident newsnews updatejharkhand updateranchi updatemajor accidentmajor accident in khunti

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.