✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे सोहराय पर्व मना रहे लोगों को बेकाबू बोलेरो ने रौंदा, 4 की मौत, 20 घायल, मचा कोहराम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:28:23 PM

रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. दरअसल तेज रफ्तार बोलेरो ने सोहराय पर्व मना रहे डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल दिया. जानकारी के अनुसार गोला से रजरप्पा मंदिर मुख्य मार्ग पर पिपराजारा गांव के पास सोमवार की देर रात यह हादसा हुआ.

बताया जा रहा है कि पिपराजारा गांव निवासी धूमा मांझी के घर सोहराय पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सभी लोग सड़क किनारे पर्व मना रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में धूमा मांझी, उनकी पत्नी और बहू के अलावा पड़ोस में रहने वाला एक किशोर शामिल है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Tags:Tragic accident in Ramgarhroad accident in ramgarhroad accidentramgarh accidentaccidentroad accident in jharkhandaccident in ramgarhjharkhand road accidentramgarhramgarh bokaro highway accidentramgarh road accidentbus car accident ramgarh gola roadbus - car accident in ramgarhcar accidentaccident newsroad accident in ramgarh newsroad accident in ramgarh todayUncontrolled Bolero4 dead20 injuredchaos ensued

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.