✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : चाईबासा में दर्दनाक हादसा, बारात से लौट रही पिकअप खेत में पलटी, दो मरे

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 10:47:17 AM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. उंधन गांव के पास बारातियों को लेकर लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. जानकारी के अनुसार बारंगा गांव से एक पिकअप वाहन में सवार होकर लोग आनंदपुर प्रखंड के समीज गांव बारात में गए थे. देर रात शादी समारोह खत्म होने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे. उंधन गांव के पास पहुंचते ही वाहन चालक संतुलन खो बैठा. तेज रफ्तार पिकअप सड़क छोड़कर करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी और पलट गई. हादसा इतना जोरदार था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

साउंड सिस्टम भी लदा था
बताया जा रहा है कि पिकअप में बारातियों के साथ साउंड सिस्टम का सामान भी लदा हुआ था. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और फंसे लोगों को वाहन से बाहर निकाला.  इसके बाद सभी को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने बारंगा निवासी 12 वर्षीय रोहन गोप और गोपीपुर निवासी 25 वर्षीय दशरथ सरदार को मृत घोषित कर दिया. मनोहर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है. घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई. 

घायलों में ये हैं शामिल
वहीं घायलों में सूरज महतो, शिशुपाल मोदी, राहुल गोप, गोपी मोदी, सौरभ लोहार और सुरेश गोप शामिल हैं. सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया. इस घटना के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है. 

Tags:JamshedpurKolhanChaibasaRoad accidentCrime newsManoharpurViral newsBreaking newsJharkhandJharkhand newsTata Nagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.