✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर के भुरभुरा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से व्यक्ति की मौत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 5:11:12 PM

देवघर (DEOGHAR): जिले के भुरभुरा मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

मृतक की पहचान राम लाल सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वे मूल रूप से बिहार के निवासी थे और वर्तमान में देवघर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में रह रहे थे. जानकारी के अनुसार बुधवार को वे भुरभुरा मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फरार हाईवा चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा

Tags:deoghardeoghar newsdeoghar latest newsaccident newsdeoghar accident newsdeoghar latest updatelatest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.