✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चक्रधरपुर में 6 बच्चों समेत 36 लोगों की तस्करी नाकाम, गुजरात के 2 तस्कर पकड़ाए

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 6:56:39 PM

चाइबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले में मानव तस्करी का एक बार फिर खुलासा हुआ है. गुजरात के 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, श्रम विभाग और चाइल्डलाइन की संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. चक्रधरपुर स्थित  K2 होटल से 36 लोगों को मुक्त कराया गया. इनमें  6 नाबालिग भी शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी को कथित तौर पर गुजरात ले जाकर बंधुआ मजदूरी कराने की तैयारी थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूरों और नाबालिगों को संदिग्ध हालात में ठहराया गया है. सूचना के बाद वहां रेड किया गया और मानव तस्करी का खुलासा हुआ. छापेमारी के दौरान टीम ने होटल को चारों ओर से घेर लिया. मानव तस्करी के लिए ले जाते जा रहे सभी को लोगों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. मुक्त कराए गए नाबालिगों में 5 लड़के और 1 लड़की शामिल हैं. बाल कल्याण समिति के निर्देश पर सभी बच्चों को चाइल्डलाइन की देखरेख में सेफ होम भेजा गया है. जहां उनकी काउंसलिंग और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सोमवार को पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया. 
बस से ले जाने की थी योजना, जब्त
मानव तस्करी के लिए सभी को बस से गुजरात ले जाने की योजना थी. कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर खड़ी राजलक्ष्मी ट्रेवल्स की एक बस भी जब्त की गई. पुलिस ने मौके से गुजरात के मोरवी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में  निकुंज गोविंद बोरसानिया और कादिवर निलेश भाई शामिल है. दोनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, बाल श्रम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. पुलिस यह पता लगा रही है झारखंड के किन-किन इलाकों से मजदूरों को इकट्ठा कर बाहर भेजा जा रहा था.

मानव तस्करी के मामले लगातार आ रहे
पश्चिम सिंहभूम जिले में मानव तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है. अभी कुछ दिनों पहले 8 मई को भी मानव तस्करी के एक मामले का खुलासा हुआ था. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने 9 नाबालिगों को बरामद किया था.  इनमें चार लड़के और पांच लड़कियां शामिल थी. जांच में सामने आया था कि बच्चों को नौकरी का झांसा देकर गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भेजने की तैयारी थी. इससे पहले भी मानव तस्करी के कई मामले यहां आ चुके है. 

Tags:ChaibsaJharkhandJharkhand newsNews JamshedpurHuman TraffickingViral newsBreaking newsTaranagarChaibsa newsChaibasa policeChild lineGujrat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.