✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में रामनवमी पर बदला ट्रैफिक प्लान, जाम से बचना है तो जान लीजिए नया रूट

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 1:42:49 PM

रांची(RANCHI): में रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. अगर आप रांची में रहते है तो बाहर जाने से पहले ट्रैफिक रुट को एक बार जरुर चेक कर ले, दरअसल शहर में निकलने वाले जुलूसों और भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आज शाम 4 बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. यह प्रतिबंध खासतौर पर उन इलाकों में लागू किया गया है, जहां रामनवमी के जुलूस निकलने हैं और भीड़ अधिक रहने की संभावना है.

27 और 28 मार्च को यानि इन दो दिनों के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा सामान्य वाहनों को भी कई स्थानों पर डायवर्ट किया जाएगा.

जिस रुट को डायवर्ट किया गाया है वो कुछ इस प्रकार है

किशोरगंज चौक,  अपर बाजार, सुजाता चौक और लालपुर जैसे प्रमुख इलाकों में खास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. इन क्षेत्रों में जुलूस और भीड़ को देखते हुए वाहनों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी. इतना ही नहीं, प्रशासन ने 10 प्रमुख सड़कों को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति न बने.

सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है. जगह-जगह बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे.

प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट का चार्ट जरूर देखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं. रामनवमी के दौरान रांची में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था लागू की गई है. ऐसे में थोड़ी सावधानी और नियमों का पालन करके ही आप अपनी यात्रा को आसान और सुरक्षित बना सकते हैं.

 

Tags:Ranchi Traffic UpdateTraffic Update March 27 28Ranchi Ram Navami Traffic AdvisoryRanchi Traffic Diversion RoutesHeavy Vehicle Ban Ranchi Ram NavamiTraffic RestrictionsKishorganj Chowk Traffic DiversionUpper Bazar Sujata Chowk Traffic Updatealpur Traffic DiversionRanchi Traffic PlaTraffic Advisory Ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.