धनबाद(DHANBAD): धनबाद में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. घर और बाजार में उत्साह का माहौल है.अभी से ही सड़कों पर भीड़ बढ़ने लगी है. दो साल कोरोना के कारण लोग इस बार खुलकर पूजा मनाने के मूड में है. शहर में ट्रैफिक को नियंत्रित करना पुलिस के लिए एक चुनौती होगी, इसको देखते हुए धनबाद की ट्रैफिक पुलिस सड़क पर उतर गई है. शक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ शहर की सड़कों सहित पंडाल आने जाने वाले रास्तों का मुआयना किया.
ख्याल रखा जा रहा है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो
वह जानने की कोशिश कर रहे थे कि किन -किन जगहों पर ट्रैफिक में बदलाव किया जाए, जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि सारे रूट की जानकारी लेने के बाद एक दो दिनों के अंदर ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस साल दुर्गा पूजा में भारी भीड़ होने की संभावना है. इसलिए भी ट्रैफिक पुलिस सजग और चौकस है. किन जगहों पर ऑटो, किन रूपों पर टोटो, किन रास्तों पर चार पहिए और किन जगहों पर दुपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है , इसको लेकर मंथन किया जा रहा है और जल्द ही इसे फाइनल कर दिया जाएगा.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह
