✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मार्केट का भाड़ा बढ़ाये जाने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, JNAC ऑफिस के बाहर किया जोरदार विरोध 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 2:28:56 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने मार्केट का भाड़ा बढ़ाए जाने के विरोध में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी किराया वृद्धि के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई.प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

बिना किसी नोटिस बढ़ा गया है रेंट

व्यापारियों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और व्यापारियों से चर्चा किए ही मार्केट का किराया बढ़ा दिया गया है, जो पूरी तरह से अनुचित है. व्यापारियों का कहना था कि पहले से ही बाजार में मंदी का माहौल है और छोटे-छोटे दुकानदार आर्थिक दबाव झेल रहे है. ऐसे में किराया बढ़ाने का फैसला व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित होगा.

पढ़े एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्या कहा

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मार्केट का किराया बढ़ाने से छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों की स्थिति और खराब हो जाएगी उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बढ़ाए गए किराये को तुरंत वापस लिया जाए और इस संबंध में व्यापारियों के साथ बैठक कर उचित समाधान निकाला जाए.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jnac rally newsjamshedpur jnac newsjnac jamshedpur newsjnacjnac ऑफिसरviral newshindi newsnews todaylocal newsjnac actionJharkhandJNAC news todayJamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.