✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में दस फीट गहरे नहर में गिरा ट्रैक्टर, दो लोगों की मौत

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:27:04 AM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के कराईकेला थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर दस फीट गहरे नहर में गिर गई. जिससे 2 लोगों की मौत मौके पर हो गई है. घटना लालबाजार गांव की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रासीसाई टोला के दो लोग गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर को चला रहे थे. इस दौरान लालबाजार के समीप स्थित नहर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया.

ट्रैक्टर अनियंत्रित होने के कारण ट्रैक्टर समेत दोनों लोग दस फीट गहरे नहर में जा गिरे. ट्रैक्टर से दबने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, दो लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपश्चिमी सिंहभूमचाईबासाकराईकेला थाना क्षेत्रनहर में गिरा ट्रैक्टरमौतहादसाJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateWest SinghbhumChaibasaKaraikela Police Station areaTractor fell in canaldeathaccident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.