☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में टीपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी गंझू ने किया आत्मसमर्पण

चतरा में टीपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी गंझू ने किया आत्मसमर्पण

चतरा (CHATRA) : झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार को टीपीसी नक्सली संगठन के दो एरिया कमांडर, कुणाल उर्फ कुलदीप गंझू और रोहिणी गंझू ने बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर, एसपी और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. कुणाल उर्फ कुलदीप पर चतरा और पलामू जिलों के कई थानों में 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि रोहिणी गंझू के खिलाफ 10 से ज्यादा मामले लंबित हैं.

चतरा के समाहरणालय सभाकक्ष में आईजी सुनील भास्कर और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में दोनों नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण किया. इस दौरान उन्होंने अपने पास मौजूद एक एसएलआर राइफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल और करीब 200 राउंड जिंदा कारतूस पुलिस को सौंप दिए.

Published at:17 Oct 2025 09:55 AM (IST)
Tags:latest newsnaxal operationnaxalinaxalitenaxal area in jharkhandnaxal commandernaxal operation in jharhandnaxali in chatrajharkhand updatelatest updatebig updatenaxal updatenaxal news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.