☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के तेतुलमारी में अवैध कोयला मुहाने से जहरीली गैस का रिसाव, ग्रामीणों में दहशत

धनबाद के तेतुलमारी में अवैध कोयला मुहाने से जहरीली गैस का रिसाव, ग्रामीणों में दहशत

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पीएसबी 4 नंबर, बजरंगबली मंदिर के समीप अवैध कोयला तस्करों द्वारा रात के अंधेरे में डोजरिंग कर खोले गए अवैध मुहाने ने पूरे इलाके की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है.अब इस मुहाने से जहरीली गैस का रिसाव भी शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों तेजी से बढ़ रहा है.स्थानीय लोगों के अनुसार, कोयला तस्करों ने घनी आबादी से सटे घरों के बीच अवैध मुहाना खोल दिया है. सुबह जब ग्रामीणों ने मुहाने के पास से अजीब गंध महसूस की और गैस का रिसाव देखा, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया.लोगों ने तुरंत मौके पर इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

जहरीली गैस से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि जहरीली गैस से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, साथ ही कभी भी यहां भू- धंसान जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. आलम यह है कि तस्करों की गतिविधि कम होने के बजाय यह लगातार बढ़ती ही जा रही है.ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने तत्काल मुहाने को बंद नहीं किया और गैस रिसाव रोकने के लिए कदम नहीं उठाया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

पढे क्या है ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कोयला तस्करी पर तुरंत रोक लगे मुहाना बंद कराया जाए साथ ही संबंधित तस्करों और सहयोगियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

रिपोर्ट-नीरज कुमार 

Published at:15 Nov 2025 09:03 AM (IST)
Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad firing news todaydhanbad todays newsdhanbad newsdhanbad news updatenews todaybccl dhanbad newsdhanbad raid newsdhanbad news updatesjharkhand news todaydhanbad news hindidhanbad latest newsbihar news todaydhanbad news in hindidhanbad live newsranchi news todaytoday newsdhanbad crime newscrime news dhanbaddhanbad hindi newsdhanbad news jharkhanddhanbad police newsviral news todayhindi news todaycrime news in dhanbad
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.